Connect with us

गाजीपुर

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक की मौत, दो गंभीर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मजुई के पास हुआ दर्दनाक हादसा, घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर

बिहार में तैनात था मृतक शिक्षक, पुलिस ने शुरू की जांच

सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मजुई के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादात पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तथा दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय छोटू राम पुत्र राम पुकार राम निवासी इकरा, थाना सादात के रूप में हुई है। हादसे में घायल लोगों में मृतक का चाचा 50 वर्षीय सुरेश राम तथा दूसरी बाइक सवार 30 वर्षीय सूरज बनवासी पुत्र काशी बनवासी निवासी मुड़ियारी खेताबपुर, थाना भुड़कुड़ा शामिल हैं।

Advertisement

परिजनों के अनुसार छोटू राम प्राथमिक शिक्षक था और करीब तीन वर्ष पूर्व नौकरी मिलने के बाद बिहार में तैनात था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के समय वह अपने चाचा सुरेश राम के साथ बाइक से जा रहा था। सुरेश राम हिंडालको में कार्यरत हैं और दुर्घटना में उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page