Connect with us

गोरखपुर

24 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक की बरामद

रास्ता पूछने के बहाने वारदात को दिया था अंजाम, फोरेंसिक टीम की मदद से मिली सफलता

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का गोरखपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पीपीगंज के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई। इस कार्रवाई में मदन मोहन मालवीय फोरेंसिक लैब, गोरखपुर की टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

रास्ता पूछकर झपटी थी चेन

Advertisement

पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 की रात करीब 10 बजे दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता से उसके घर के बाहर रास्ता पूछने का बहाना बनाया। जैसे ही पीड़ित उनके पास पहुंचा, आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना पीपीगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं फील्ड जांच के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए उमेश कुमार केवट पुत्र दुर्गेश केवट तथा कृष्ण मोहन प्रजापति पुत्र शिव कुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी महाराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटहा बाजार टोला रजही के निवासी हैं।

बरामद हुआ चोरी का माल

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पीपीगंज में मुकदमा संख्या 200/2026 के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक रितेश सिंह, कांस्टेबल अमरनाथ यादव, प्रभाकर सिंह, प्रांजल एवं अंकित बरनवाल सहित पीपीगंज थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है तथा अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page