Connect with us

गोरखपुर

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चिलुआताल पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना चिलुआताल पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 401/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित अभियुक्त इशरार अंसारी एवं पवन मल को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 की रात करीब 10 बजे अज्ञात चोरों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना चिलुआताल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

गिरफ्तार अभियुक्त

Advertisement
  1. इशरार अंसारी पुत्र अनीश अंसारी, निवासी समदा थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या, हाल मुकाम कोईरी टोला भगवानपुर, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर।
  2. पवन मल पुत्र रविन्दर प्रताप, निवासी जंगल कौड़िया टोला बिशनपुर, थाना पीपीगंज, हाल मुकाम राजेन्द्र नगर, जूडियो मॉल के निकट, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर।

बरामदगी

  • चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल

पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page