Connect with us

गाजीपुर

पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण व पत्रकार सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट-विजय प्रकाश श्रीवास्तव जिला संवाददाता / शुभम मोदनवाल गाज़ीपुर

सैदपुर (गाजीपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयदेश समाचार पत्र परिवार की ओर से गायघाट गंगा तट स्थित शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा विश्व कल्याण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को मानव जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए सभी पत्रकारों और नागरिकों से अपने घरों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों तथा तालाबों के किनारे पौधरोपण करने और “मां के नाम एक पेड़” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण के बाद ब्लॉक संवाददाता अजय मिश्रा उर्फ बबलू के आवास पर पत्रकार परिचय-पत्र वितरण एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला राजनीतिक संवाददाता कृपा शंकर पांडेय, तहसील प्रभारी शुभम मोदनवाल, संवाददाता अमित रघुवंशी, सुनील यादव, रजनीश सिंह, पीयूष सिंह उर्फ मयंक तथा अन्य पत्रकारों को परिचय-पत्र, अंगवस्त्र और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। साथ ही संगठन की एकता और समाचारों की विश्वसनीयता बनाए रखने पर बल दिया गया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र मिश्रा ने किया। अंत में आयोजित बाटी-चोखा सहभोज में सभी पत्रकारों ने सहभागिता की तथा सफल आयोजन के लिए आयोजक अजय मिश्रा एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page