Connect with us

गाजीपुर

अर्चना का कुश्ती छात्रावास अयोध्या में चयन

Published

on

Loading...
Loading...

क्षेत्र में खुशी, खेल प्रतिभा को मिलेगा नया मंच

बहरियाबाद (गाजीपुर)। इंटर कॉलेज ईशोपुर रामपुर की छात्रा एवं उभरती कुश्ती खिलाड़ी अर्चना कुमारी का चयन उत्तर प्रदेश सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय कुश्ती छात्रावास, अयोध्या में प्रशिक्षण के लिए हुआ है। चयन की खबर से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

मुफ्त प्रशिक्षण, आवास और खानपान की सुविधा

विद्यालय के प्रबंधक एवं गाजीपुर कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह पप्पू ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा अर्चना कुमारी लंबे समय से कुश्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। मुलायम सिंह रामकरन दादा स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव ‘राहुल’ ने बताया कि अब अर्चना को सरकार की ओर से प्रशिक्षण, आवास और खानपान की निःशुल्क सुविधा मिलेगी।

राष्ट्रीय स्तर पर पदक की उम्मीद

Advertisement

अर्चना अब तक कोच राम आशीष यादव के मार्गदर्शन में मिट्टी के अखाड़े में नियमित अभ्यास करती रही हैं। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक संसाधनों और बेहतर प्रशिक्षण से वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं।

बधाई देने वालों का तांता

अर्चना की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. विजय यादव, क्रीड़ा अधिकारी देवी लाल यादव, गाजीपुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष रामधार, सचिव कमलेश यादव सहित अनेक खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page