Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम, हवन-पूजन के साथ हुआ पौधारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

मां भद्रकाली मंदिर में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र स्थित मां भद्रकाली मंदिर, सरावां में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने मां भद्रकाली के दरबार में दर्शन-पूजन कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

21 ब्राह्मणों ने कराया विशेष हवन-पूजन

कार्यक्रम में 21 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष हवन-पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने केक काटकर उपस्थित लोगों के बीच वितरित किया। इस दौरान महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया तथा श्रद्धालुओं को मिष्ठान और प्रसाद भी बांटा गया।

जयघोषों से गूंजा मंदिर परिसर

Advertisement

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मंदिर परिसर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाओं और जयघोषों से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

अपने संबोधन में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना को लेकर विशेष हवन-पूजन कराया गया है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

कार्यक्रम के उपरांत मंदिर परिसर के समीप “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और नदियों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया गया।

Advertisement

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रतिभा मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, सतेंद्र सिंह, डॉ. जे.पी. दुबे, उषा रानी पटेल, आशीष सिंह, अशोक कुमार, बसंत उपाध्याय, सर्मेश सिंह, संजय पांडेय, राजू तिवारी, सुभाष पटेल, नवीन सिंह पिंटू, अरविंद मिश्र और दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page