वाराणसी
विश्व पर्यावरण दिवस पर एनडीआरएफ का हरित संकल्प: 1500 पौधों के रोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशवाराणसी।
वाराणसी।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 11वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), वाराणसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने हेतु वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय वाराणसी के अलावा साहूपुरी (चंदौली), गोरखपुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) तथा भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्रों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एनडीआरएफ के बचावकर्मियों द्वारा विभिन्न परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगभग 1500 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में एनडीआरएफ के सभी कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता को प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि पृथ्वी आज विभिन्न प्राकृतिक संकेतों के माध्यम से मानव समाज को चेतावनी दे रही है। बढ़ता समुद्री जलस्तर, भीषण वनाग्नि, अत्यधिक तापमान, अनियमित वर्षा तथा तेजी से पिघलते ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को दर्शाते हैं। ऐसे समय में वृक्षारोपण, संसाधनों का संरक्षण और सतत विकास को अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के जन अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ का यह प्रयास उसकी सामाजिक प्रतिबद्धता एवं पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है, जो हरित एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
