Connect with us

चन्दौली

गांजे की बड़ी खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो कारें सीज

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित गांजे की खेप को वाराणसी समेत अन्य जनपदों में खपाने के लिए ले जा रहे थे।


जानकारी के मुताबिक शनिवार रात नवीन मंडी के सामने फ्लाईओवर के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिहार की ओर से आ रही दो कारों को रोककर तलाशी ली गई। जांच में हुंडई कार (यूपी 65 डीवाई 6249) की डिक्की से 20 बंडल तथा डिजायर कार (सीजे-04 एमके-3105) की डिक्की से 27 बंडल गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 48 किलो बताया गया है।

Loading...


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास वियार निवासी बुधवार, थाना बबुरी, राजू जायसवाल निवासी ताराजीवनपुर तथा प्रिंस निवासी घुरहुपुर, थाना बबुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और एक पिट्ठू बैग भी बरामद किया है। आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इसके खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page