Connect with us

खेल

RCB vs GT : आरसीबी की जीत पर झूमे विजय माल्या, बोले- ‘नम्मा दोड्डा सिम्हागलु’

Published

on

Loading...
Loading...

गुजरात को 92 रन से हराकर फाइनल में पहुंची आरसीबी

धर्मशाला। आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।

आरसीबी के फाइनल में पहुंचने के बाद विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई देते हुए कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा, ‘आज रात धर्मशाला में शानदार जीत के लिए आरसीबी नम्मा दोड्डा सिम्हागलु (हमारे बड़े शेरों) को बहुत-बहुत बधाई। आप बेंगलुरु के शेरों की तरह दहाड़े और डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में गर्व के साथ आईपीएल फाइनल में पहुंचे।’ टीम से अलग होने के बावजूद माल्या का आरसीबी और उसके प्रशंसकों के प्रति लगाव एक बार फिर देखने को मिला।

Loading...

Advertisement

इस मैच में आरसीबी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन किया। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम आरसीबी की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 162 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस बड़ी जीत के साथ आरसीबी अब 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में उतरेगी। वहीं, हार के बावजूद गुजरात टाइटंस की उम्मीदें अभी बरकरार हैं। लीग चरण में दूसरे स्थान पर रहने के कारण टीम को क्वालीफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा। अब गुजरात की टीम 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच की विजेता से भिड़ेगी, जहां से फाइनल का दूसरा टिकट तय होगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page