Connect with us

वाराणसी

अधिक मास में भगवान पुरुषोत्तम से विश्व और देश की खुशहाली की कामना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद वर्मा के संयोजन में अधिक मास के अवसर पर भगवान पुरुषोत्तम से पूरे विश्व, अपनी काशी और भारत देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। वर्तमान समय में पूरे विश्व में बनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि की कामना की गई। सभी लोगों के स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने हेतु विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई।

बताया गया कि भारत में पर्व एवं त्योहार आस्था और संस्कृति के प्रतीक माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी सदैव त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने के लिए प्रयासरत रहती है, ताकि काशी की गंगा-जमुनी तहजीब और सद्भाव कायम रहे। भारत की वैदिक गणना चंद्र एवं सूर्य पर आधारित है और दोनों की गणना में अंतर होने के कारण प्रत्येक तीन वर्ष पर अधिक मास का योग बनता है, जिसके अधिपति भगवान विष्णु जी माने जाते हैं।

Loading...

इस वर्ष अधिक मास प्रारंभ होने पर भाईचारा कमेटी की ओर से 20 मई को हौज कटोरा स्थित पुरुषोत्तम भगवान मंदिर में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 33 मालपुआ सहित समस्त पूजन सामग्री, पान, दीपक, केला एवं तुलसी की माला भगवान को अर्पित की गई। तपती गर्मी एवं विश्व में शांति, सबके कल्याण और लोगों के बीच सद्भावना बनी रहे, इसके लिए भी प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रमोद वर्मा, महेश चंद्र महेश्वरी, अमिताभ दीक्षित, आकाश त्रिपाठी, अरुण सोनी, अजय श्रीवतास्तव, बैजनाथ प्रसाद उर्फ घुटूर, प्रेमदीप तिवारी, मनोज वर्मा मन्नू, सुनील सिंह, अशोक विश्वकर्मा, सुनील चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, राजकुमार कुशवाहा, अमीर हैदर भोलू, किशन यादव, संजय जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page