Connect with us

चन्दौली

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

साले की शादी के लिए निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे दोनों युवक


सकलडीहा( चंदौली) जयदेश। सकलडीहा कस्बा के 35 वर्षीय मुख्तार हाशमी और मैढी गांव के शाहिद हाशमी शादी की कार्ड बांटने के लिए शनिवार को भदोही जनपद के कटरा बाइक से जा रहे थे । भट्ट पुरवा गांव के पास डंफर की चपेट में आने से दोनों युवक की शनिवार की देर रात मौत हो गई । पुलिस ने दोनों युवक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Loading...

सकलडीहा कस्बा के मोहम्मद शहाबुद्दीन हाशमी के तीन पुत्र हैं। मुख्तार हाशमी, इमरान और अनीश हाशमी है । मुख्तार की शादी धरौली चौकी के मैढी गांव में फिरोज के बेटी रानी से हुआ है। दो पुत्र आफताब और मेहताब है । फिरोज की बेटा राजू की शादी आगामी 7 जून को होना है। शनिवार को मुख्तार हाशमी अपनी लूना बाइक से मैढी ससुराल पहुंचा था। वहां से अपने रिश्तेदार शाहिद के साथ भदोही जनपद के गोपीगंज के पास कटरा निमंत्रण देने के लिए जा रहा था। करीब 9:30 बजे डंपर के धक्के से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले गई । जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page