Connect with us

वाराणसी

चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे दो युवक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के सारनाथ फ्लाईओवर पर बीती रात तेज रफ्तार कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पहाड़िया से सारनाथ की ओर जा रही कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। कार को रोके जाने तक आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी थी।

कार में आग लगते ही वह धूं-धूंकर जलने लगी और उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर बाहर निकल गए। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई निवासी अभिलाष सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह अपने एक दोस्त के साथ कार से सारनाथ से बराई लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर कार की रफ्तार बढ़ाते ही उसमें अचानक आग लग गई।

रात करीब 11 बजे अभिलाष सिंह अपनी स्विफ्ट कार से सारनाथ आए थे और खरीदारी के बाद घर लौट रहे थे। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय उनकी कार गर्म होने लगी।

सारनाथ से संदहा चौराहे के बीच पहुंचते ही कार के बोनट से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में चिंगारी के साथ आग भड़क उठी। स्विफ्ट कार में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। कार सवार जैसे ही उतरकर पीछे की ओर भागे, उन्हें देखकर राहगीरों ने भी अपने वाहन रोक दिए।

आग लगने के बाद लोगों को डीजल टंकी फटने का डर सताने लगा, जिससे फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग की तेज लपटों के बीच लोग सुरक्षित दूरी बनाकर भागते नजर आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों से घटना की जानकारी ली।

Advertisement

इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार के अंदर की सीटें और अन्य सामान भी जलकर राख हो गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page