Connect with us

गाजीपुर

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के आरुष पाठक ने 93.8 % अंक प्राप्त कर स्कूल में किया टॉप

Published

on

Loading...
Loading...

परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय बाजार स्थित सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं का घोषित परिणाम में विद्यालय के शत- प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। घोषित परीक्षाफल में विद्यालय के आरुष पाठक ने 93.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कार्तिकेय यादव 89.2% अंक के साथ दूसरे एवं शिफा सिराज एवं ऋषभ सिंह ने 88.6%अंक प्राप्त कर दोनो संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहें|  विद्यालय में  कुल 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव तथा माता पिता का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यम कुमार मिश्रा एवं शैक्षणिक निर्देशिका रीतिमा यादव ने सफल बच्चों को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। विद्यालय के प्रबंधक गोरखनाथ यादव ने स्कूल में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page