पूर्वांचल
रात्रि भ्रमण पर निकले एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के द्वारा जनपद में रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, चौराहों एवं ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता और सतर्कता की जांच की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जाए तथा आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखने हेतु पुलिस लगातार सक्रिय रहे।एसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रात्रि भ्रमण के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
