Connect with us

पूर्वांचल

सीडीओ की मौजूदगी में विधायक अंकुर राज तिवारी ने पूर्ण की स्वगणना प्रक्रिया

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रही स्वगणना प्रक्रिया के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की स्वगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कराई गई।

उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना का कार्य 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नामित अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की देखरेख में विधायक अंकुर राज तिवारी ने स्वयं अपनी स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की।

Loading...

इस अवसर पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक जनगणना-2027 के तहत स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने भी जनपदवासियों से निर्धारित समयावधि के भीतर स्वगणना कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया, जिससे जनगणना का कार्य सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page