Connect with us

गाजीपुर

नाली नहीं बनने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, बाजारवासियों का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

दुर्गंध और गंदे पानी के छींटों से दुकानदार व राहगीर परेशान, जल्द निर्माण की मांग

भीमापार, गाजीपुर। सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग स्थित भीमापार बाजार में नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। जलभराव और दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।

सड़क चौड़ीकरण के बाद नहीं बनी नाली

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 12 से 15 वर्ष पहले सड़क किनारे नाली का निर्माण हुआ था, लेकिन सड़क चौड़ीकरण के दौरान नाली ध्वस्त हो गई। इसके बाद दोबारा निर्माण नहीं कराया गया। अब गंदा पानी दुकानों के सामने जमा होता है और वाहनों के गुजरने पर राहगीरों व दुकानदारों पर छींटे पड़ते हैं। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

नाली निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन

शुक्रवार को बाजारवासियों ने नाली निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व भाजपा नेता लाल परीखा पटवा ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

लोगों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Advertisement

प्रदर्शन में रघुवंश सिंह पप्पू, अली हसन, संतोष सोनी, डॉ. राजकुमार पाण्डेय, बजरंगदास वर्मा, अंबुज, विनोद यादव, अवधेश मोदनवाल, प्रताप चौरसिया, विजय लाल वर्मा, विशाल, जमालु, विजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बाजारवासी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page