Connect with us

वाराणसी

नाबालिग से दरिंदगी, गर्भवती होने पर जबरन खिलाई गर्भपात की दवा

Published

on

Loading...
Loading...

आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी, जिसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से मामला सामने आया।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला राकेश पिछले कई महीनों से उनकी बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ संबंध बना रहा था। आरोपी किशोरी को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देता था, जिसके डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

पीड़िता की मां के अनुसार, बीते 6 मई को ज्यादा रक्तस्राव के कारण उनकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसने गर्भपात की दवा खाई थी।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि राकेश ने उसे धमकी देकर गलत काम किया और गर्भवती होने के बाद उसने ही गर्भपात की दवा लाकर जबरन खाने को दी थी। दवा की एक टैबलेट अभी बची हुई है।

Advertisement

पीड़िता की मां का आरोप है कि जब उन्होंने राकेश के परिजनों से पूछताछ की, तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। राकेश खुद भी फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे उनका परिवार काफी डरा हुआ है।

इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के बृजेश मिश्रा ने पीड़िता और उसकी मां का एक वीडियो साझा किया है। थाना प्रभारी एसआर गौतम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page