वाराणसी
मंदिर से घंटा और पूजा के बर्तन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। चेतगंज थाना पुलिस ने मंदिर से पीतल का घंटा और पूजा के बर्तन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया पीतल का घंटा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने चौकाघाट फ्लाईओवर के पास सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के निकट से विजय डोम उर्फ तेज सिंह पुत्र आगरे लाल निवासी छोटी मलदहिया, थाना चेतगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र लगभग 46 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी देर रात 11:25 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार 8 मई को मंदिर से पीतल का घंटा और पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तन चोरी हो गए थे। इस संबंध में चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राहुल बरनवाल और चेतगंज थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
