Connect with us

गाजीपुर

हृदयाघात से पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र अविनाश शर्मा का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी मुहम्मदाबाद ब्लाक के महुवी, नोनहरा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामअवतार शर्मा के कनिष्ठ पुत्र अविनाश कुमार शर्मा उम्र 34 वर्ष का गत बीती रात 10:30 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। अविनाश कुमार शर्मा की अभी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी, जिनका पत्नी के अलावा 5 महीने का एक पुत्र है। निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र सहित जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अविनाश कुमार शर्मा की अंत्येष्टि गुरुवार को गौसपुर के पास सुल्तानपुर घाट पर हुई, जहां विश्वकर्मा समाज के अलावा राजनीतिक दलों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किए। मुखाग्नि पिता रामअवतार शर्मा ने दी।

Loading...

इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सुदामा राम विश्वकर्मा, जनार्दन शर्मा, विजय विश्वकर्मा, देवव्रत विश्वकर्मा (पत्रकार), अजय विश्वकर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा, अंगद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा प्रधान उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page