गाजीपुर
कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में एक और अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण
Loading...
Loading...
गाजीपुर (जयदेश)। कोडीन युक्त कफ सिरप प्रकरण में नामजद एक अन्य अभियुक्त शुभम सिंह पुत्र अजय सिंह, निवासी मंझनपुर, जखनियां, गाजीपुर ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अभियुक्त ने शक्ति सिंह-I की अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
Loading...
बताया गया कि अभियुक्त का संबंध नित्यांश मेडिकल एजेंसी, मंझनपुर जखनियां से है। मामले की पैरवी शासकीय पक्ष की ओर से की गई। इसकी जानकारी शासकीय अधिवक्ता रत्नाकर दुबे ने दी। गाजीपुर में तैनात शक्ति सिंह-I वर्तमान में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।
Continue Reading
