प्रयागराज
पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार
Loading...
Loading...
प्रयागराज। पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) में सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार सूत्रों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर आज देर शाम प्रयागराज लाया जाएगा। अंतिम संस्कार कल प्रयागराज में ही किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होंगे।
Loading...
इस आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Continue Reading
