Connect with us

प्रयागराज

वरिष्ठ पत्रकार बालमुकुंद तिवारी करणी सेना सनातन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह राजा ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, पत्रकारों में खुशी की लहर

उपज परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

प्रयागराज। करणी सेना सनातन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन के विस्तार के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के प्रांतीय कोषाध्यक्ष बालमुकुंद तिवारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है। यह मनोनयन करणी सेना सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह राजा द्वारा किया गया।

बालमुकुंद तिवारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की घोषणा के बाद पत्रकारों और संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों ने इसे संगठन और पत्रकारिता जगत के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स (उपज) एसोसिएशन परिवार के पदाधिकारियों ने बालमुकुंद तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उपज परिवार ने करणी सेना नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि तिवारी संगठन की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में एपीएन न्यूज के संपादक प्रसून शुक्ला, उपज के प्रांतीय महामंत्री आनंद कर्ण, विशेष आमंत्रित सदस्य केशवानंद त्रिपाठी, उपज मथुरा के जिला अध्यक्ष अतुल जिंदल, बैसवारा कांवड़िया संघ के अध्यक्ष हेमंत अग्रहरि, मुकेश उपाध्याय, दिनेश चौधरी सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page