Connect with us

गाजीपुर

निमंत्रण में जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, पैर टूटा

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर) जयदेश। जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां निमंत्रण में जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के चुरामनपुर झोरिया निवासी अवधेश चौहान पुत्र रामराज चौहान किसी निमंत्रण में शामिल होने के लिए दुल्लहपुर बाजार जा रहे थे। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने उनके पैर में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में अवधेश चौहान का पैर टूट गया। घटना के समय मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे बाइक सवार का नंबर नोट कर लिया, जो कि UP 61 V 9416 बताया जा रहा है।

Loading...

पीड़ित द्वारा शुक्रवार की सुबह दुल्लहपुर थाना में लिखित सूचना दी गई, जिसमें आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि अवधेश चौहान बेहद गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ऐसे में इस हादसे ने उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page