Connect with us

राष्ट्रीय

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, कई राज्यों में हो सकती है Pre Monsoon बारिश, अलर्ट जारी

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है। अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी झेल रहे उत्तर भारत को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश में प्री-मानसून गतिविधियां चालू हो सकती हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड के पूर्वी हिस्सों और बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आशंका है।

Loading...

कई जगह हो सकती है Pre Monsoon बारिश
आईएमडी ने कहा है कि पुणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, कोल्हापुर, सांगली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अमरावती, अकोला, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल, परभणी और हिंगोली में गुरुवार से लेकर शनिवार तक बारिश होगी, यह इस साल राज्य में पहली प्री-मानसून बारिश होगी जिससे लू की मार सह रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसलिए इन जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page