Connect with us

भदोही

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कोइरौना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीतामढ़ी गेट के पास से दबोचा, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा

भदोही। कोइरौना थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना कोइरौना में मुकदमा अपराध संख्या 148/2026 दर्ज किया गया था। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।

सीतामढ़ी गेट के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोइरौना पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सीतामढ़ी गेट स्थित टेंपो स्टैंड के पास से आरोपी शिवबहादुर उर्फ टुनटुन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवबहादुर उर्फ टुनटुन (18 वर्ष), पुत्र जगत कुमार निषाद उर्फ अंसारी, निवासी गोपालापुर कलिंजरा, थाना कोइरौना, जनपद भदोही के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी, हेड कांस्टेबल शशिकांत, कांस्टेबल हरिनंदन कुमार, महिला कांस्टेबल गुंजन तथा हेड कांस्टेबल (चालक) शैलेंद्र कुमार यादव शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page