Connect with us

गोरखपुर

महिलाओं के अधिकारों में कांग्रेस बनी बाधा : गीतांजलि श्रीवास्तव

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार। महिला अधिकारों और आरक्षण के मुद्दे को लेकर बुधवार को गोला मंडल में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए अपनी नाराजगी जताई और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रभारी गीतांजलि श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि देश की महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक पहल करते हुए महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों में अवरोध पैदा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीयत और नीतियां महिलाओं के सशक्तिकरण के विपरीत रही हैं। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केवल राजनीति की, जबकि वर्तमान में जब इसे लागू करने की दिशा में ठोस प्रयास हो रहे हैं, तब वही दल विरोध कर रहा है, जो महिलाओं के साथ अन्याय है।

Loading...

उन्होंने आगे कहा कि अब देश की महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर जवाब दे रही हैं, वहीं यह पदयात्रा उसी जनभावना का प्रतीक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कुशमावती देवी ने की।इस अवसर पर भाजपा नेता शत्रुघ्न कसौधन, अजय राजभर और देवेश निषाद सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।

पदयात्रा में रंजना, संध्या देवी, गुड़िया, विनीता गुप्ता और कंचन देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page