Connect with us

वाराणसी

मरीज से नर्स का दुर्व्यवहार, ड्रिप बदलने से किया इंकार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ ड्यूटी पर तैनात नर्स द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोलापुर थाना क्षेत्र के मंगोलेपुर निवासी पंकज सिंह पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बेड संख्या 19 पर भर्ती हैं।

बताया जाता है कि बीती रात लगभग नौ बजे ड्रिप की बोतल समाप्त होने पर मरीज ने मौजूद नर्स से उसे बदलने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस पर नर्स ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ड्रिप बदलना उनका काम नहीं, बल्कि मरीज का है।

Loading...

नर्स के इस कथन पर मरीज ने आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद वहां हलचल की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रेम प्रकाश ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर संबंधित नर्स को फटकार लगाई और मरीज के परिजनों से बातचीत कर समुचित उपचार का भरोसा दिलाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page