वाराणसी
सेवानिवृत्त लेखाधिकारी के खाते से साढ़े पांच लाख रुपये पार
Loading...
Loading...
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के विवेक नगर सुसुवाही निवासी सुनील कुमार, जो आरटीओ में सहायक लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं, साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके अनुसार 18 अप्रैल को दिन में करीब 11 बजे एसबीआई बीएचयू (SBI BHU) शाखा स्थित उनके बैंक खाते से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।
Loading...
घटना की जानकारी मिलने पर वह बैंक पहुंचे और पड़ताल करने पर साइबर अपराधियों द्वारा खाते से रकम निकाले जाने का मामला सामने आया। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
Continue Reading
