गाजीपुर
मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से बदली लोगों की जिंदगी: एमएलसी विशाल सिंह चंचल
गाजीपुर (जयदेश)। भाजपा की स्थापना दिवस पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में सदर विधानसभा क्षेत्र के नगरमंडल गाज़ीपुर अंतर्गत मालगोदाम रोड मोहल्ला सकलेनाबाद,गौतम बुद्धनगर में आज गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों गौतम बुद्ध नगर की परमिला, देवंती,रामधारी राम,मराछि, अनिल विश्वकर्मा से सम्पर्क कर संवाद स्थापित किया और मालगोदाम रोड स्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता मार्केंडेय सिंह को सम्मानित किया।

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार (सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास) के मूल मंत्र के साथ काम कर रही हैं, उन्होंने कहा कि सरकार की संपर्क से संबंध की नीति के तहत आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनके जीवन में व्यापक बदलाव लाया जा रहा है, आज ऐसा कोई परिवार नहीं है जो मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अछूता हो।

एमएलसी ने कहा कि गांव चलो-बस्ती चलो अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक संकल्प है विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य समाज के शोषित,वंचित, गरीब ज़िन्दगी किसान, युवा, माताएं-बहनों को सम्मान और सशक्तिकरण देना है।

कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को अंगवस्त्रम एवं माला बनाकर सम्मानित किया गया साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया,,कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुशवाहा,कार्यक्रम का संचालन नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी,मण्डल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ,पूर्व सभाषद रूपक तिवारी,सभाषाद सुनील सोनी वार्ड नम्बर 23,मनोनीत सभाषाद रूपेश सिंह ,सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी,अविनाश सिंह, शशांक राय, विशाल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
