शिक्षा
MGKVP : फैशन डिजाइन पीजी डिप्लोमा की परीक्षाएं सात और नौ अप्रैल को
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन प्रथम सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षाएं 7 और 9 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों परीक्षाएं विभाग परिसर में ही संपन्न कराई जाएंगी।
परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही छात्रों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विभाग की ओर से परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं और विश्वविद्यालय के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
