Connect with us

गोरखपुर

एम्स गोरखपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण अभियान आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत दूसरे दिन एक वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।स्वच्छता पखवाड़ा अभियान भारत सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता पहल है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ व्यवहार को प्रोत्साहित करना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है।

इसी क्रम में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे तक आवासीय परिसर के प्ले एरिया तथा टाइप-IV एवं टाइप-V क्वार्टर्स के आसपास संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य परिसर में हरित आवरण बढ़ाना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता के मार्गदर्शन में किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा का उद्घाटन 1 अप्रैल को कार्यकारी निदेशक द्वारा किया गया, जो 15 दिनों तक विभिन्न गतिविधियों—जैसे स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर हेतु श्रमदान तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के प्रयासों—के साथ जारी रहेगा।

वृक्षारोपण अभियान का संचालन डॉ. रेनुका के. (प्रोफेसर-कम-प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग), डॉ. सौरभ केडिया, डॉ. सुशांतिका, डॉ. सीमा यादव एवं मनीषा तिवारी की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स डॉ. महिमा मित्तल एवं डीन रिसर्च डॉ. आनंद मोहन दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही संकाय सदस्य, स्वच्छता समिति के सदस्य एवं बैच 2023 के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस अभियान में कुल 40 छात्रों (एमबीबीएस एवं बी.एससी. नर्सिंग, बैच 2023) ने भाग लिया। छात्रों द्वारा पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक पौधे को अपनाने की पहल की गई। विशेष रूप से एक अभिनव QR कोड आधारित प्रणाली लागू की गई, जिसके माध्यम से पौधों का आवंटन कर उनकी देखभाल एवं निगरानी सुनिश्चित की गई।

Advertisement

यह पहल न केवल संस्थान के हरित वातावरण को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुई, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामूहिक उत्तरदायित्व के महत्व को भी रेखांकित करती है।कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page