Connect with us

वाराणसी

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज, पुलिस ने हटवाए अवैध कब्जे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चेतगंज थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी चेतगंज विजय कुमार शुक्ला और चौकी प्रभारी तेलियाबाग अली अतहर ने पुलिस बल के साथ मरी माई मंदिर तिराहा, आंध्रापुल, चौकाघाट चौराहा होते हुए तेलियाबाग तिराहा तक पैदल गश्त किया।

Loading...

अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया और अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दुकान के बाहर निर्धारित सीमा से अधिक खड़ी कई बाइकों का चालान भी किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page