Connect with us

वाराणसी

नगर निगम में 10 नामित पार्षदों की नियुक्ति, शासन ने जारी की अधिसूचना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन ने नगर विकास विभाग के माध्यम से नगर निगम वाराणसी में 10 व्यक्तियों को नामित पार्षद के रूप में मनोनीत किया है। इस संबंध में अधिसूचना 14 मार्च 2026 को जारी की गई है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा 6 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, संजीव चौरसिया, संतोष शौला ‘पुरकर’, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कनौजिया, अंकुर महरोत्रा, मुन्ना सरोज, सत्यानारायण साहनी और सुधीर कुमार त्रिपाठी को पार्षद के रूप में नामित किया गया है। शासन द्वारा जारी सूची में सभी नामित पार्षदों के पिता अथवा पति के नाम के साथ वाराणसी स्थित उनके पते का भी उल्लेख किया गया है।

Loading...

यह अधिसूचना प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी की गई है। नामित पार्षदों की नियुक्ति के बाद अब नगर निगम के कार्यों में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित होगी और वे शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page