गोरखपुर
एसआई न्यूज का होली मिलन एवं पत्रकार संगोष्ठी संपन्न
गोरखपुर। पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारा, संवाद और एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से SI News होली मिलन एवं पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम दोपहर 11 बजे से नकहा ब्रिज, गोरखनाथ स्थित एस आई न्यूज कार्यालय पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और पत्रकारों के बीच सहयोग तथा एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर इंजीनियर शक्ति शंकर (प्रधान संपादक), वर्षा रावत (संपादक), बदरे आलम (उप संपादक), पत्रकार जावेद खान, करुणानिधि वर्मा, मोहम्मद इम्तियाजुद्दीन अंसारी, दबीर आलम, फिरोज अहमद, निहाल सिंह, बबलू प्रजापति, सुनील कुमार पांडेय, सोनू कुमार, अमित ओझा, अंशुल वर्मा, दिलजीत कौर, कंचन त्रिपाठी, के.के. श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, जय सिंह, क्रांति सिंह, मोहम्मद साकिब, सरफराज आलम और अमरजीत पासवान सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकार साथियों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मिलन मनाया और आयोजन को सफल बनाने के लिए एक-दूसरे को बधाई दी।
