Connect with us

गोरखपुर

सेवा भारती गोरखपुर विभाग का होली मिलन समारोह आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सेवा भारती गोरखपुर विभाग द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, पक्की बाग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर, गोरक्ष प्रांत के संघ चालक डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल, सेवा भारती गोरक्ष प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख रविशंकर, गोरखपुर विभाग के अध्यक्ष आनंद जालान तथा अन्य गणमान्य दायित्वधारी महानुभावों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।

इसके बाद प्रांत अध्यक्ष अतुल सर्राफ के नेतृत्व में संचालित सेवा भारती के सेवा केंद्रों की संचालिका बहनों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात सेवा भारती गोरखपुर विभाग के अध्यक्ष आनंद जालान ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

स्वागत के उपरांत सेवा भारती गोरखपुर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सेवा केंद्रों के बच्चों और बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सेवा भारती दक्षिण भाग के अध्यक्ष शैलेश मणि ने हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुति देकर माहौल को आनंदमय बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और पौराणिक कथाओं के माध्यम से होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेवा केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा उनकी संख्या बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

गोरक्ष प्रांत के संघ चालक डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में सेवा केंद्रों की संचालिका बहनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सेवा बस्तियों के बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती गोरखपुर विभाग के महामंत्री राहुल उपाध्याय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती गोरक्ष प्रांत की मातृ मंडल संयोजिका सुधा मोदी ने किया, जबकि संयोजन विपिन पांडे और विकास सिंह ने संभाला।

समारोह में महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, सावित्री दास, सेवा भारती गोरक्ष प्रांत के महामंत्री आलोक श्रीवास्तव, मंत्री अभिजीत गौतम, कोषाध्यक्ष विजय मिश्रा, विभाग सेवा प्रमुख दुर्गा राय, विभाग प्रचारक अजय नारायण, जिला प्रचारक मनीष, विभाग संघचालक शेषनाथ, सतेंद्र त्रिपाठी, आशीष लाठ, अनुपम खेतान, सुनील अग्रवाल, राजीव कनोडिया, मारवाड़ी सेवा समिति के अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page