Connect with us

वायरल

डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाया होली का पर्व

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। पुलिस लाइन में होली के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी को मिष्ठान खिलाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।

Loading...

इस मौके पर पुलिस लाइन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन एक-दूसरे को रंग लगाकर होली के पर्व की खुशियां साझा करते नजर आए।कार्यक्रम के दौरानअधिकारियों ने सभी को सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील भी की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page