Connect with us

वायरल

सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, पुलिस से कार्रवाई की अपील

Published

on

Loading...
Loading...

अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। जनपद के थाना अहिरौली बाजार में सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के मामले में लिखित तहरीर दी गई है।

आल इंडिया ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक/महासचिव पन्ने लाल यादव द्वारा थाना प्रभारी को प्रस्तुत शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यूट्यूब पर प्रसारित एक वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

संस्थापक/महासचिव ने अपने प्रार्थना-पत्र में कहा है कि इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री न केवल जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुँचाती है, बल्कि समाज में भ्रम और असंतोष का वातावरण भी उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने मांग की है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाए।

थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने प्रार्थना-पत्र प्राप्त कर मामले की जांच प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। पन्ने लाल यादव ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

इस प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है और लोगों ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदार आचरण की आवश्यकता पर बल दिया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page