Connect with us

वायरल

आईपीएस अंशिका वर्मा बनेंगी एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की दुल्हन

Published

on

Loading...
Loading...

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस के दो युवा आईपीएस अधिकारी जल्द ही जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा 29 मार्च को विवाह के बंधन में बंधेंगे। दोनों परिवारों की ओर से शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और विवाह समारोह राजस्थान के जोधपुर में आयोजित किया जाएगा। हाल ही में होली के दौरान दोनों अधिकारियों के डांस के वीडियो भी सामने आए थे, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक, विवाह समारोह जोधपुर के लारिया रिजॉर्ट में आयोजित होगा। दोनों परिवारों की ओर से शादी के निमंत्रण पत्र भी छप चुके हैं और मेहमानों को भेजे जा रहे हैं। इस विवाह को लेकर पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

शादी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 मार्च को हल्दी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद 29 मार्च को जोधपुर में सात फेरे लेकर कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा विवाह बंधन में बंध जाएंगे। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार, मित्रों के साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अफसर भी शामिल होंगे।

Advertisement

अंशिका वर्मा वर्ष 2021 बैच और कृष्ण कुमार बिश्नोई वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों की पृष्ठभूमि अलग-अलग राज्यों से जुड़ी है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के मूल निवासी हैं, जबकि बरेली की एसपी अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैं। दोनों अधिकारियों की पहचान तेज-तर्रार पुलिस अफसरों के रूप में की जाती है।

हाल ही में होली के अगले दिन 5 मार्च को बरेली पुलिस द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया था, जिसमें एसपी अंशिका वर्मा का डांस वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर नृत्य करती दिखाई दी थीं। इसके बाद 6 मार्च को संभल में पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलते समय एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी शिकारी हैट पहनकर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आए। उस समय किसी को यह अंदाजा नहीं था कि खाकी वर्दी में नजर आने वाले ये दोनों अधिकारी जल्द ही एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page