गोरखपुर
तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र में गोला बड़हलगंज सड़क मार्ग पर भीटी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से जा रही कार की टक्कर से एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार बाहपुर निवासी प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए लिखा कि वह गोला बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। अभी वह भीटी पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे पंहुचा था कि अनुग्रह वर्मा उर्फ प्रिंस वर्मा पुत्र गणेश वर्मा ने अपनी कार से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और तेज रफ्तार में बड़हलगंज की ओर फरार हो गया। घटना में प्रमोद यादव मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाद में उनका इलाज कराया गया और मामले की लिखित शिकायत गोला थाने पर दिया गया।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 281, 125(a) और 125(b) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
