Connect with us

गोरखपुर

पुल से नदी में कूदी नाबालिग लड़की का सकुशल रेस्क्यू, परिजनों को किया गया सुपुर्द

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर एवं पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में थाना सिकरीगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुंआनो नदी में कूदी एक नाबालिग लड़की को सकुशल बचा लिया। बाद में आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

शनिवार सायंकाल लगभग 5 बजे पैदल गश्त के दौरान सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बंसवारी गाँव के पास स्थित कुंआनो नदी पुल से एक लड़की नदी में कूद गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Loading...

इसके उपरांत परिजनों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें थाना स्थानीय पर बुलाया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए नाबालिग लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू अभियान में थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार एवं महिला कांस्टेबल मालती मझवार शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page