Connect with us

गोरखपुर

डॉ. राजीव बने गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, पूर्वांचल प्रांत ने प्रांत के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य क्षत्रियों और चिकित्सकों के साथ एक बैठक का आयोजन तारामंडल स्थित प्रताप सभागार में किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष विनोद सिंह ने की। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष एवं शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिव शंकर शाही की संस्तुति पर राजवंशी हॉस्पिटल, पैडलेगंज के निदेशक डॉ. राजीव प्रताप राव को गोरखपुर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Loading...

इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत के वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह, लालू ने डॉ राजीव को शुभकामना देते हुए कहा कि डॉ राजीव के आने से मंडल के चारों जिलों में संगठन मजबूत होगा तथा क्षत्रिय समाज को विभिन्न चिकित्सा शिविरों के माध्यम से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष रणंजय सिंह एडवोकेट, राजकुमार सिंह श्रीनेत, प्रवीण सिंह, दीपक सिंह, इंद्रजी सिंह चंदेल, आर पी सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page