Connect with us

गोरखपुर

मैजिक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासी मनोज पुत्र गोविन्द की तहरीर पर पुलिस ने मैजिक चालक शेषनाथ पुत्र रज्जू के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 एवं 106 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासी मनोज पुत्र गोविन्द ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार को शाम लगभग साढ़े तीन बजे गाड़ी संख्या यूपी 53 सीटी 5239 मैजिक पिकअप के चालक शेषनाथ पुत्र रज्जू ने यज्ञ स्थल पर खेल रहे उनके पुत्र श्रेयांस उर्फ कुल्ली को टक्कर मार दी। हादसे में श्रेयांस उर्फ कुल्ली की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Loading...

इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि लड़के के पिता की तहरीर के आधार पर मैजिक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा चालक शेषनाथ को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page