Connect with us

कोरोना

भारत में कोरोनावायरस वेरिएंट XE की हुई एंट्री, पहला मामला मुंबई में किया गया रिपोर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई| भारत में बुधवार को मुंबई में कोरोनावायरस वैरिएंट XE का पहला मामला सामने आया। बृहद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, कप्पा वेरिएंट एक मामले का भी पता चला है। वायरस के नए वेरिएंट वाले मरीजों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं।

तेजी से फैलता है
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि नया म्‍यूटेशन XE ओमाइक्रोन के BA.2 सबवेरिएंट की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक तेजी सेफैलता प्रतीत होता है।

Loading...

जानेंं क्‍या है ये वेरिएंट
बता दें XE एक “recombinant” है जो BA’1 और BA.2 Omicron वेरिएंट का म्यूटेशन है। जब कोई मरीज कोविड के कई प्रकारों से संक्रमित होता है, तो रिकॉम्बिनेंट म्यूटेशन सामने आता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक पेपर में यूके के विशेषज्ञों ने कहा कि वेरिएंट replication के दौरान अपनी genetic material को मिक्‍सअप करते हैं और एक नया म्यूटेशन बनाते हैं।

वैश्विक स्वास्थ्य निकाय (Early-day estimates) ने कहा शुरुआती दिन के अनुमान बीए 2 की तुलना में 10 प्रतिशत की community growth दर लाभ का संकेत देते हैं, हालांकि, इस खोज को अभी और पुष्टि की जरूरत है।जिन 230 मुंबई रोगियों के सैंपल जीनोम जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें से 228 ओमाइक्रोन, एक कप्पा और एक एक्सई के लिए पॉजिटिव हैं। कुल 230 रोगियों में से 21 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, हालांकि उनमें से किसी को भी ऑक्सीजन या गहन देखभाल की आवश्यकता नहीं थी। अस्पताल में भर्ती लोगों में से 12 का टीकाकरण नहीं हुआ था और नौ ने दोनों खुराकें ली थीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page