Connect with us

गाजीपुर

शादियाबाद पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय द्वारा हमराह पुलिस टीम के साथ की गई।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305(e) बीएनएस, मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(e) बीएनएस थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर तथा थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 328/2025 धारा 303(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 20/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त नन्दलाल बिन्द, अमरजीत बिन्द और राधेश्याम बिन्द को युसुफपुर बेंसो नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP65KT0012 तथा चोरी किए गए तीन बंडलों में बिजली का एल्युमिनियम तार बरामद किया गया। साथ ही अभियुक्त राधेश्याम बिन्द के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर भी बरामद हुआ। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 35/2026 एवं मु0अ0सं0 44/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा मु0अ0सं0 51/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राधेश्याम बिन्द पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में नन्दलाल बिन्द पुत्र नगीना बिन्द उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम पचरासी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर, अमरजीत बिन्द पुत्र राजेन्द्र बिन्द उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम हरखूपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर तथा राधेश्याम बिन्द पुत्र सोपाल बिन्द उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम बेलसरी थाना करण्डा गाजीपुर शामिल हैं।

बरामदगी में पिकअप वाहन UP65KT0012 तथा उपरोक्त मुकदमों से संबंधित तीन बंडलों में कुल 153 मीटर बिजली का एल्युमिनियम तार शामिल है। इसके अतिरिक्त राधेश्याम बिन्द के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार नन्दलाल बिन्द के विरुद्ध मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद, गाजीपुर, मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद, गाजीपुर, मु0अ0सं0 328/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जंगीपुर, गाजीपुर तथा मु0अ0सं0 20/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जंगीपुर, गाजीपुर में मुकदमे दर्ज हैं।

अमरजीत बिन्द के विरुद्ध मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर, मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर, मु0अ0सं0 328/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर तथा मु0अ0सं0 20/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर में मुकदमे पंजीकृत हैं।

राधेश्याम बिन्द के विरुद्ध मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर, मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर, मु0अ0सं0 51/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर, मु0अ0सं0 328/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर तथा मु0अ0सं0 20/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय मय हमराह थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page