Connect with us

वाराणसी

एमआरएमएमएस रुपेला टीकाकरण अभियान सम्पन्न, 50 से अधिक बच्चों को लगाया गया टीका

Published

on

Loading...
Loading...

चोलापुर (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एमआरएमएमएस (रुबेला) टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज  हाजीपुर स्थित श्री अखिलेश्वर संस्कृत पाठशाला हाजीपुर में विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को एमआरएमएमएस (रुबेला) का टीका लगाया। टीकाकरण के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को इस वैक्सीन के महत्व तथा इससे होने वाले लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान बच्चों को खसरा और रुबेला जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक यह टीका पहुंचे और प्रदेश को इन बीमारियों से मुक्त किया जा सके।

Loading...

टीकाकरण के उपरांत विद्यालय प्रबंधक की ओर से बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, विद्यालय प्रबंधक तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। स्थानीय अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और सरकार के इस प्रयास को सराहनीय बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page