Connect with us

गोरखपुर

विधायक राजेश त्रिपाठी ने तरैना-कचनी नाले की खुदाई के लिए सदन में उठाई मांग

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के विधायक चिल्लूपार क्षेत्र के तरैना नाला, कचनी नाला, कवितापुर नाला, भुतहा नाला सहित कई अनेक छोटे छोटे नालों की गहरी खुदाई कर उसे एक दूसरे से जोड़ने की मांग मंगलवार को विधान सभा में उठाई  है।।

चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने एक निजी याचिका के माध्यम से सरकार से मांग करते हुए कहा कि यह सभी छोटे बड़े नाले बरसात के समय विकराल रूप ले लेते हैं । इन नालों की खुदाई कर गहराई बढाने से किसानों की फसल और गांव दोनों सुरक्षित रहेगें और तरैना नाले के साथ कवितापुर नाले पर रेगुलेटर बनाने से राप्ती नदी के बाढ का पानी इन नालों में वापस नहीं आयेगा और गर्मी के समय सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी भी रुका रह सकेगा ।

Loading...

उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्री त्रिपाठी ने बताया कि नियम 301 के तहत एक और महत्वपूर्ण मामले को उठाते हुए उन्होंने सदन को बताया कि उनके क्षेत्र के उरुवा नगर पंचायत क्षेत्र से होकर एक कचनी नामक नाला निकलता है, परन्तु कई जगह वह पट गया है, इसकी खुदाई आवश्यक है, इस नाले की खुदाई और जल निकासी के लिए पक्का नाला निर्माण के लिए कई बार ग्रामीण और किसान आंदोलन भी कर चुके हैं ऐसे में इस कचनी नाले की पूरी खुदाई कराकर नगर पंचायत उरुवा के सीमा तक पक्का निर्माण कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है ।

विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इन दोनों विषयों को विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वीकार कर सरकार को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page