Connect with us

गाजीपुर

पाक्सो एक्ट में फरार अभियुक्त धराया

Published

on

Loading...
Loading...

कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी

जमानियाँ (गाजीपुर) जयदेश। कोतवाली जमानियाँ पुलिस ने मंगलवार को पाक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

कोतवाली प्रभारी राम साजन नागर ने बताया कि पुलिस टीम खिजिरपुर मथारे चट्टी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कालनपुर दैत्रा वीर बाबा मंदिर के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर सुबह करीब 10:30 बजे अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र अर्जुन राम बिंद, निवासी कालनपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 40/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक बृजेश्वर यादव एवं कांस्टेबल सज्जन कुमार शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page