Connect with us

गोरखपुर

खजनी में जरूरतमंदों में वितरित हुआ कंबल

Published

on

Loading...
Loading...


गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से गरीबों, असहायों एवं निराश्रितों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार को खजनी तहसील क्षेत्र में संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य शीतलहर के प्रकोप से गरीबों को राहत प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खजनी तहसील के तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। आयोजन में समाजसेवी बैजनाथ जायसवाल और ग्राम प्रधान नेवास माफी के सहयोग से यह वितरण कार्य संपन्न कराया गया। उनके साथ अमित जायसवाल, जो निवर्तमान ग्राम प्रधान है ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सहजनवा, विकास सिंह, क्षेत्राधिकारी खजनी, शिल्पा कुमारी, खंड विकास अधिकारी, सत्य प्रकाश तोमर, विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर हल्का लेखपाल अभिषेक सिंह रितेश त्रिपाठी अमिताभ रामानुजन राम बेलास सिंह अमित बर्मा मौजूद रहे

कंबल वितरण के दौरान व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित रही। प्रशासन एवं समाजसेवियों के समन्वय से जरूरतमंदों को क्रमबद्ध ढंग से कंबल वितरित किए गए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। ठंड से जूझ रहे बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को इस सहायता से विशेष राहत मिली।

मुख्य अतिथि ध्रुवेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो। उन्होंने इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

समाजसेवी बैजनाथ जायसवाल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण का कार्य किया गया है और आगे भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। यह आयोजन न केवल शीतलहर से बचाव का माध्यम बना, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, करुणा और मानवता की भावना को और अधिक सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page