Connect with us

गोरखपुर

संघ स्वयंसेवकों ने परमेश्वर प्रसाद को किया नमन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गीता नगर प्रेमचंद नगर/ आर्य नगर की ओर से गुरुवार को चित्रकूट मंदिर, माया बाजार में प्रातः 8:00 बजे समाजसेवी श्रद्धेय परमेश्वर प्रसाद की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीनों नगर के स्वयंसेवक द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में जगदीश, शिव शंकर, मनोज जालान, शैलेंद्र, ध्रुवमल्ल, संदीप, नंदकिशोर, रमाशंकर, अखिलेश्वर द्विवेदी, गोवत्स स्वामी, डॉ. विनय, शैलेश, बाबूलाल ,सत्यम, मनोज कश्यप, बलराम अग्रवाल, गोपाल, बूबना, प्रवीण सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में परमेश्वर के पुत्र प्रदीप भी उपस्थित थे।

Loading...

मनोज जालान ने कहा कि परमेश्वर जी आप दानवीर की तरह पूरे महानगर में कई विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते थे, आपने अपना पूरा जीवन संघ को समर्पित किया। गोवत्स स्वामी डॉ. विनय ने कहा कि श्री परमेश्वर जी निष्काम भावी व्यक्ति थे। वह अपनी सेवा को प्रभु के अलावा किसी को नहीं दिखाना चाहते थे। विषम परिस्थितियो मे भी उन्होंने मानवता की लिए अप्रत्याशित कार्य किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page