Connect with us

गाजीपुर

जमानियां पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर)। जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ईरज राजा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस को सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक जमानियां राम सजन नागर के मार्गदर्शन में 2 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव ने हमराही कांस्टेबल विनोद कुशवाहा के साथ कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने अपराह्न लगभग 14:20 बजे ग्राम ताजपुर माझां स्थित अभियुक्त के घर से खेतारी उर्फ दिनेश यादव पुत्र सुदर्शन यादव (निवासी ताजपुर माझां, थाना जमानियां, गाजीपुर, उम्र लगभग 25 वर्ष) को नियमानुसार हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध ग्राम न्यायालय जमानियां से संबंधित फौजदारी मुकदमा दर्ज है।

Loading...

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page